News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कृषि विश्वविद्यालय के लिए बजट स्वीकृत होने पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि ने जताया आभार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 22, 2023  |  6:52 PM

508 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृषि विश्वविद्यालय के लिए बजट स्वीकृत होने पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि ने जताया आभार

कसया/कुशीनगर। प्रदेश सरकार द्वारा बजट सत्र में जनपद कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा को लेकर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वित्त मंत्रीसुरेश खन्ना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यबाद दिया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद,...

आज बुधवार को जारी बजट में कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ बजट राज्य सरकार ने स्वीकृत किया है। बता दें कि प्रदेश सरकार की प्रथम पारी कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए पहल की थी और विधानसभा के तृतीय सत्र में 12 दिसंबर 2018 को कृषि मंत्री से कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय खोलन के सम्बंध में प्रश्न किया था। जिसपर प्रश्न अनुभाग द्वारा सकारात्मक उत्तर दिया गया था। जनपद में कृषि विश्वविद्यालय योगी सरकार की पहली पारी में साकार तो नहीं हो पाया लेकिन दूसरे कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय स्वीकृत हो गया। इस विश्वविद्यालय के बनने से कृषि शिक्षा, शोध, अनुसंधान के लिए आसानी होगी और जनपद सहित पूरे पूर्वांचल का विकास होगा। आगे कहा कि प्रदेश सरकार का बजट आम जन मानस के विकास के लिए संतुलित और सराहनीय बजट है।

भारतीय जनता पार्टी जन हितैषी पार्टी है जो गांव, गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, छात्र, नारी शक्ति की लोक कल्याणकारी सरकार है। पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने एक बार पुनः प्रदेश सरकार को जनपद को कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा के लिए धन्यबाद दिया।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking