News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत, पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 23, 2022  |  11:35 AM

3,723 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत, पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार सुबह एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित चार बच्चों की मौत हो गई इस दर्दनाक हादसे की वजह बनी जहरीली टॉफी. घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो उन्हें दरवाजे पर जहरीली टाफियां फेंकी मिली थी। टॉफियों के साथ एक-एक के सिक्के भी फेंके गए थे। बच्चों ने सिक्के व टॉफी बटोर लिए। टॉफी खाते ही बच्चे अचेत हो गए। घटना के बाद जब बार-बार सूचना देने पर भी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिवारीजन चारों बच्‍चों को बाइक से ही लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्‍टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चों की पहचान रसगुल की पुत्री संजना (6), स्वीटी (3), समर (2) और बालेसर के पुत्र आरुष (5) वर्ष के रूप में हुई है। बलेसर का 5 वर्षीय इकलौते बेटे अरुण की भी टॉफी खाने से मौत हुई है। बुधवार की सुबह-सुबह चार बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों की चीख पुकार से हर किसी का कलेजा फटा जा रहा है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान: कुशीनगर में बच्चों के टॉफी खाने से हुई मौत मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है. उन्होंने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के निर्देश दिए और जांच के भी निर्देश दिए हैं.

घटना स्थल का वीडियो!

सुने घटना के संबंध में क्या बोले पुलिस अधीक्षक कुशीनगर!

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking