News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ट्रक से ले जायी जा रही कुल 84 बोटा अवैध लकड़ी के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 8, 2023  |  8:00 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ट्रक से ले जायी जा रही कुल 84 बोटा अवैध लकड़ी के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
  • बरामद लकड़ी की वाहन सहित कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये

कुशीनगर।तुर्कपट्टी पुलिस ने शनिवार को एक ट्रक वाहन से ले जायी जा रही कुल 84 बोटा अवैध लकड़ी जिसमे 75 बोटा कटहल की व 09 बोटा महुआ की लकड़ी के साथ चार लकड़ी तस्करो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल किया है।बरामद अवैध लकड़ी की क़ीमत लगभग 5 लाख रुपये व एक ट्रक 14 चक्का कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।बरामद अवैध लकड़ी की वाहन सहित कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इंदल यादव पुत्र नरेश यादव निवासी हरपुर कोठी थाना जनता बजार जनपद छपरा बिहार व सुभाष यादव पुत्र शिवनन्दन प्रसाद यादव निवासी धौरहरा थाना चौराखास जनपद कुशीनगर और जियाउल हक पुत्र इद्रीश अंसारी साकिन जोकवा बजार थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर व रबीश प्रसाद शर्मा पुत्र पंचरतन प्रसाद शर्मा साकिन मझौल थाना चेरिया बरियारपुर जनपद बेगुसराय बिहार के रूप मे हुई है।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 4/10 उ0प्र0 वृक्ष संरक्षण अधि0 1978 व 3/28 उ0प्र0 अभिवहन अधि0 1978 नें अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्य़क्ष तुर्कपट्टी अनिल कुमार सिंह,उ0नि0 पंकज सिंह,हे0का0 अमरनाथ यादव,का0 ऋषी पटेल,का0 आनन्दी कुमार सहित वन विभाग की टीम शामिल रही।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking