साखोपार।पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव पटेरा मंगलपुर के पास चार पहिया वाहन एम जी हेक्टर ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी,जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के दुर्गवलिया निवासी खजांची यादव का 19 वर्षीय पुत्र अतुल यादव उर्फ विक्की मंगलवार की देर रात अपने जीजा के घर रामकोला बाबूछपरा निजी काम से जा रहा था,अभी वह पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्रौली के समीप पटेरा मंगलपुर गांव पहुँचा था कि सामने से आ रही चार पहिया वाहन एम जी हेक्टर ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे अतुल यादव उर्फ विक्की की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौत की सूचना जैसे ही घर वालों को मिली तो घर मे कोहराम मच गया।विक्की दो भाइयों में से छोटा भाई था।उसके मौत से माँ और पिता का रो -रो कर बुरा हाल है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…