कसया/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनकटा बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामफल प्रजापति की 67 वीं पुण्यतिथि सम्मान समारोह के साथ मनायी गयी ।
पूण्यतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जीवन व व्यक्तित्व पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामफल प्रजापति समता एवं समाजवाद के साधक संघर्षशील क्रांतिकारी महान स्वतंत्रता सेनानी थे l वह निर्भीक होकर अंग्रेजों से लोहा लिए थे, जिनकी तलाश अंग्रेजों को रहती थी।अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद प्रजापति ने बताया कि हमारे चाचा1940-41 में व्यक्तिगत सत्याग्रह में एक साल कैंप जेल लखनऊ में सजा काटे थे l भारत छोड़ो आंदोलन सन 1942 में साथियों सहित क्षेत्रीय कानूनगो , पटहेरवा के कार्यालय पर हमला करके पटवारियों के अभिलेख जलाने एवं कानूनगो का सरकारी रिवाल्वर लूट कर फरार होने पर उन्हें जिंदा या मुर्दा पकड़ने का अंग्रेज प्रशासन द्वारा आदेश हुआ था, जिसके लिये उनके अन्य साथी दंडित होकर जेल चले गए l पुलिस ने इनका घर लूट कर जला दिया था। इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य जोखन प्रसाद शास्त्री और ग्रामप्रधान मैनेजर गुप्ता ने रामफल प्रजापति के स्मारक प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । मंच संचालन बिजेंद्र यादव ने कियाl
इस दौरान आयोजक सुनील प्रजापति, ग्रामप्रधान मैनेजर गुप्ता, कानूगो अजय कुमार श्रीवास्तव , जोखन प्रसाद शास्त्री, रामा शंकर प्रजापति, सुधांशु रंजन, गणेश प्रजापति, जियूत प्रजापति, उमेश प्रजापति, नंद लाल प्रजापति, शोभा गुप्ता,कवि नंदा , विशुन गुप्ताआदि लोग मौजूद रहे l
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…