कसया/कुशीनगर । कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान को बंद करने की साजिश को देखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी द्वारा कसया आवास पर पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान ऐलान किया कि 14 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे कसया आवास पर सर्वश्री निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ मनोज यादव पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह पूर्व विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह समाजवादी नेता नथुनी कुशवाहा समाजवादी नेता विक्रमा यादव विजेंद्र पाल यादव बबलू बाबू पूर्व ब्लाक प्रमुख उदय नारायण गुप्ता पूर्व विधायक कासिम अली समाजवादी नेता मधुर श्याम राय सहित जिले के समस्त सम्मानित समाजवादी साथी कार्यकर्ता पूर्व व निवर्तमान पदाधिकारी गण आम जनता के साथ एकत्रित होकर कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक पैदल जाकर वहीं बैठकर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन का शुरुआत करेंगे और यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक उड़ाने बहाल और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं की जायेंगी उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा किसी भी कीमत पर सीमित या रोका नहीं जा सकता सरकार शुरू से ही यह साजिश करती आई है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चालू ना हो जिसके लिए मेरे द्वारा जनता के समर्थन से कई दिनों तक आंदोलन किया गया तब जाकर सरकार होश में आई और कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जैसे तैसे शुरू कराई।
अब खबर आ रही है कि गोरखपुर में हवाई अड्डा का विस्तार किया जाएगा हमें गोरखपुर के विकास से कोई एतराज नहीं है लेकिन कुशीनगर से उड़ानों को रोका जा रहा है जिससे अरबों रुपए का प्रोजेक्ट जो कि बनकर तैयार है जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किया गया और उस का शिलान्यास खुद मेरे द्वारा किया गया था कुशीनगर से सटे जनपद व उत्तर प्रदेश के राज्य के लाखों लोगों का इसका फायदा मिलता जिसमें अनेकों लोग का रोजगार उपलब्ध होता,लेकिन बीच-बीच में कई बार उड़ानों को शुरू कराया गया कई बार रोका गया।।कुशीनगर के साथ सौतेला व्यवहार कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम सत्ता में रहे या ना रहे जनहित में हमेशा खड़े हैं जनसेवा हमारा प्राथमिकता है।।समाजवादी पार्टी शुरू से ही जनहित के कार्यों के लिए संघर्ष करती रही है और जब जब मौका मिला तमाम जनकल्याण योजनाएं चलाएं जो आज भी जनता के काम आ रही हैं।।
पूर्व मंत्री ने समस्त सम्मानित जनता से निवेदन किया कि कुशीनगर के सम्मान के लिए आप सभी लोग साथ आए और आंदोलन के माध्यम से कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने के लिए आवाज बुलंद करें।।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…