News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: निर्धन कन्याओं का विवाह कराना पुनीत कार्य -आयोजक मंडल 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 20, 2023  |  8:08 PM

751 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निर्धन कन्याओं का विवाह कराना पुनीत कार्य -आयोजक मंडल 
  • सभी वर -बधु को आभूषण व घर गृहस्थी का सामान देकर की गयी विदाई
  • श्रीराम चंद्र मानव  कल्याण सेवा संस्थान ने पाँच जोड़ो का कराया सामूहिक विवाह

कसया/कुशीनगर। नारायणपुर कोठी स्थित चैनपुर में श्रीराम चंद्र मानव  कल्याण सेवा संस्थान की तरफ से सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआl विवाह धार्मिक   रीति -रिवाज के साथ वैवाहिक बंधन में बधकर सभी जोड़े  एक दूजे के हो गए l  सभी वैवाहिक जोड़ो  को संस्थान की तरफ  से आभूषण और घर गृहस्थी  का सामान देकर विदा किया गया।उक्त सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम  पाँच वर पक्ष से आए बराती एकत्र हुए ।वहां से बारात  कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां आयोजक मंडल व वधू पक्ष के  लोगों ने उनका स्वागत किया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद,...

तत्पश्चात  वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मलवावर देवरिया, की अवतरिया का फुलवरिया देवरिया  निवासी सूरज पाल से, शेरपुर बड़हरा की कुमारी लबली का नौकाटोला अहिरौली गोपलगंज की गोविंद मंडल से,प्रसिद्धनाथ गोपालगंज  की कुमारी अर्चना  का तमकुहीरोड किदवी निवासी नन्द लाल कुमार भारती से,शेरपुर बड़हरा निवासी कुमारी दुलारी का नौतनवा देवरिया निवासी विकास कुमार से,उदयपुर रामपुर अवस्थी निवासी कुमारी संगम का गोरखपुर विश्वनाथ पुर निवासी उपेंद्र से विवाह कराया गया।हिंदू जोड़ों का विवाह पंडित जयप्रकाश तिवारी और प्रमोद चौबे तथा बौद्ध जोड़े का विवाह बौद्ध भिक्षु  धर्मवीर ने कराया।कार्यक्रम का संचालन सैफुलाह अंसारी व मैतुल मस्ताना ने किया l आयोजक नितेश यादव और संतोष सिंह  ने कहा कि निर्धन कन्याओं का विवाह कराना पुनीत कार्य हैl 

कार्यक्रम को ग्राम पंचायत सदस्य राजन शुक्ला, विनय तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय , ग्रामप्रधान रामाशीष सिंह कुशवाहा, संजीव सिंह, प्रो. प्रभाकर मिश्र,जिला पंचायत सदस्य सुजीत सिंह, गोल्डी बाबा, आदि ने भी संबोधित कर वर- वधू को आशीर्वाद दिया।इस मौके पर आयोजक मंडल नितेश यादव, रवि सिंह, संतोष सिंह,ओमकार सिंह, रामाशीष, विवेक पांडेय  संजय चौबे, गुड्डू सिंह कुशवाहा,एसओ राजेश कुमार मिश्रा, एसआई अमित कुमार,सुशील चौरसिया  आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking