News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हज यात्रियों की सुविधा हेतु हज ई-सुविधा केंद्र स्थापित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 13, 2023  |  6:36 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हज यात्रियों की सुविधा हेतु हज ई-सुविधा केंद्र स्थापित

कुशीनगर । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने उ0प्र0 शासन के हवाले से बताया कि कि हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा http://.hajcommittee.gov.in पर हज सत्र 1445 हि0-2024 की घोषणा की गयी है, जिसके क्रम में हज ऑनलाइन आवेदन फार्म दिनांक 04.12.2023 से भरे जायेंगे। आवेदन की अन्तिम तिथि 20.12.2023 है। ऑनलाइन आवेदन फार्म हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट http://.hajcommittee.gov.in पर व मोबाइल एप “हज सुविधा” पर भरा जा सकेंगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक इच्छुक आवेदक से आवेदन फार्म फरने से पूर्व गाइडलाइन व घोषणा पत्र अवश्य पढ़े। गाइडलाइन्स वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन हेतु मशीन पठित वैद्य अन्तर्रराष्ट्रीय पासपोर्ट का होना आवश्यक है, जो आवेदन की अन्तिम तिथि से पूर्व का जारी हो व दिनांक-31.01.2025 तक इसकी वैद्यता होना आवश्यक है।

आज की हॉट खबर- रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत,...

हज-2024 हेतु ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इण्डिया के वेबसाइट http://.hajcommittee.gov.in पर किये जाने हेतु जनपद स्तर पर हज यात्रियों के सुविधार्थ मदरसा दारूल उलूम अंजुमन इस्लामिया पडरौना, कुशीनगर एवं मदरसा फैजुल उलूम दा०त० इस्लामिया जमालपुर, पडरौना-कुशीनगर को हज ई-सुविधा केन्द्र स्थापित/नामित किया गया है।

उन्होंने इच्छुक हज आवेदकों से अनुरोध किया है कि जनपद स्तर पर उक्त हज सुविधा केन्द्र व स्वयं ऑनलाइन वेबसाइट व मोबाइल एप “हज सुविधा” के माध्यम से आवेदन करने का कष्ट करें। हज आवेदन फार्मो की प्रोसेसिंग से सम्बन्धित कार्यों को सुचारू व सफलतापूर्वक सम्पादित करने हेतु हज समिति द्वारा इस जनपद हेतु श्री गुलाम मोहम्मद, कनिष्ठ सहायक सी०यू०जी०मो0नं0-7310103543 को नामित किया गया है, आवश्यकतानुसार जानकारी हेतु उक्त सी०यू०जी०मो0नं0-7310103543 पर व ई-मेल आई०डी० shcuplko@rediffmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking