News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव का जयघोष, शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 1, 2022  |  10:09 AM

669 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव का जयघोष, शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
  • सुरक्षा में सक्रिय है पुलिस प्रशासन

कुशीनगर। जनपद के सभी शिवालय में शिव भक्तों की सुबह से ही उमड़ी है भारी भीड़, शिव भक्त बाबा महादेव,का कर रहे है जलाभिषेक। जनपद के कोने -कोने से शिवमन्दिरों में शिव भक्तों की जलाभिषेक करने की खबर प्राप्त हो रहे।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

कुबेरनाथ मंदिर में दो बजे रात्रि से ही शिव भक्तों की टोली हर हर महादेव की जय घोष के साथ बड़ी कतार में अपने जलाभिषेक करने के लिये खड़े है महिलाएं, पुरुष,बच्चे बाबा के दर्शन के लिये आतुर है। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है,कि शिव भक्तों की कोई असुविधा नही हो।Kushinagar: Har Har Mahadev reverberated in pagodas, Shiva devotees performed Jalabhishek

इस क्रम में सीमावर्ती उत्तरप्रदेश -बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ शिव मंदिर पर काफी सख्या में शिव भक्त बाबा भोलेनाथ का सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे है। सुरक्षा के लिये चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय कुमार राय अपने टीम के साथ निगाहेबनी मे जुटे है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक सप्रसिद्ध बहुरहवा बाबा भोलेनाथ के मंदिर में तीन बजे रात्रि से ही बाबा के भक्त जय जय शिव शंकर,हर हर महादेव के जय घोष के साथ बाबा को जलाभिषेक कर रहे है। वही सुरक्षा के लिये अपनी पैनी निगाहे अपनी टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी जमाये नजर आए। तमकुहीराज कस्बा में स्थित शिव मंदिर में घण्टे घड़ियाल के साथ शिव भक्तों की टोली महादेव की जय घोष कर रहे है,यहाँ सुरक्षा की कमान चौकी प्रभारी तमकुहीराज रणजीत सिंह बघेल सम्भाले है।

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के शिवालयों की पल पल की खबर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल अपने मातहतो से लेते हुये सुरक्षा की बन्दोबस्त में कोई कमी न रहे इसके लिये पहले ही अगाह कर दिये है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking