कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा एंव सर्मपण अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिवर व टीकाकरण अभियान का फीता काट कर कुशीनगर सांसद ने शुभारंभ किया।
स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम सभा सेमरा प्राथमिक विद्यालय पर भाजपा के कप्तानगंज मण्डल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व वृहद टीकाकरण अभियान का फीता काटकर साँसद विजय कुमार दूबे ने शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की शुरूआती क्रम में चिकित्सा प्रभारी डा.एस के गुप्ता व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने बुके देकर स्वागत किया।
सासंद विजय दूबे कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है जिसको लेकर हमारी सरकार सजग है। कुशीनगर जनपद में अत्याअधिक टीकाकरण हेतू टीमें गठित कर टीकाकरण का अभियान तेजी संचालित की जा रही है।
इस अवसर विजय शुक्ला,जय प्रकाश उपाध्याय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आंनद मिश्रा, राजेश गुप्ता वीरेन्द्र पाण्डेय, शेषमणि गौड़ रामानुज मिश्रा, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,संतोष मद्देशिया,घनश्याम गोरखपूरी, ओमप्रकाश तिवारी, लाल बहादुर मल्ल,शैलेन्द्र सिंह,पूर्व प्रधान सेमरा मारकण्डेय पाण्डेय,बैजनाथ गुप्ता, ग्राम प्रधान बुद्धिराम प्रसाद,आलोक पाण्डेय, संजय यादव, संजय पटेल,ग्राम प्रधान मलुकही वृद्धि चंद सिंह,पूर्व प्रधान भिक्खु पाण्डेय,स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण उपस्थिति रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…