कसया/कुशीनगर। सीएचसी कसया की आर.बी.एस.के. टीम, डब्लू एचओ कुशीनगर के सहयोग से गुरुवार को मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश पटारिया के निर्देशानुसार,केंद्र अधीक्षक डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की देख रेख में डॉ. संजय सिंह की टीम द्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम मधवा पुर व मंगलपुर में कैम्प लगाकर चेचक जाँच महामारी की जाँच हेतु भागवत गुप्ता, कुमारी सुनीता,निर्मला गुप्ता , नेहा देवी, कु.ब्यूटी,राम प्रीत,राजपति देवी,हृदयलाल सिंह,प्रेम इत्यादि लोगो ब्लड सेम्पालिंग व मुख से स्वाब लिया गया, और जाँच के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया गया l
डॉ. संजय सिंह ने बताया कि जाँच के नमूने लिये गये सभी व्यक्तियों के शरीर में ह्रास मेन्ट, दर्द, हेडक, कमजोरी,शरीर व चेहरे पर हल्का -हल्का धब्बा दिखाई दिया है, जिसका रिपोर्ट आने के बाद लक्षण का पता चलेगा l
स्वास्थ्य टीम ने मौजूद लोगो को चेचक महामारी से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चेचक के लक्षण आने पर बचाव व सुरक्षा के लिये बिस्तर, मच्छर दानी,कपड़ा, शरीर व अन्य साफ -सफाई के उपाय बताये l इस मौके पर डॉ.सावित्री सिंह,सच्चिदानंद तिवारी, मीरा दूबे,अनुष्का मिश्रा, ग्राम प्रधान माया लाल सिंह,उर्मिला देवी, राधिका गुप्ता,अजित यादव, अमजद अली,विरेन्द्र शर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे l
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…