साखोपार/कसया।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने बताया कि रविवार को सड़क सुरक्षा माह के क्रम में पुलिस लाइन रविन्द्र नगर धूस पर संयुक्त रूप से यातायात, परिवहन व पुलिस विभाग के वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया।इस आयोजन में विभिन्न शाखाओं के 45 वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि परीक्षण टीम में डॉ विनोद कुमार सिंह,डॉ मुचकुंद द्विवेदी,डॉ वेद प्रकाश तिवारी,वेद प्रकाश( फिजियो)व श्वेता(ए एन एम) शामिल रहे।
इस अवसर पर संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आर डी प्रसाद वर्मा,आर आई पुलिस लाइन रूपेश कुमार,यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा एवं ट्रैफिक कर्मी तथा विभिन्न शाखाओं के वाहन चालक उपस्थित रहे।
खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…