News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने से गर्व की अमूभूति होगी- पीएन पाठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 12, 2022  |  9:30 PM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने से गर्व की अमूभूति होगी- पीएन पाठक
  • आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होमगार्डस को विधायक व एसडीएम ने बितारित किए तिरंगा
  • गांधी, चंद्रशेखर आजाद, शहीद स्मारक, शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमाओं की विधायक ने की सफाई

कसया/कुशीनगर । आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को लेकर तहसील कसया परिसर में चल रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सबोधित करते हुए कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भाग लिए स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने से गर्व की अमूभूति होगी।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

होमगार्ड्स विभाग द्वारा अयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री पाठक ने कहा कि अमृत महोत्सव में होमगार्ड भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूरे देश में प्रधानमंत्री के निर्देश पर चल रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आग्रह है। जिससे राष्ट्र प्रेम की भावना दिलों में बढ़ेगी। उन्होंने आग्रह किया कि आप गांवों में जाएं और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करें और उनकी समस्याओं को सुनें। इससे उन्हें गर्व महसूस होगा। अध्यक्षता करते हुए उपजिअधिकारी गोपाल शर्मा ने इस महोत्सव के महत्व को बताया। श्री पाठक व एसडीएम श्री शर्मा ने होमगार्ड्स को तिरंगा बितरित किया। इसी क्रम में होमगार्डों के साथ विधायक श्री पाठक ने गांधी छौंक स्थित गांधी प्रतिमा, गोलबाजार पर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, शहीद स्मारक व अमिय चौक पर शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमाओं की सफाई व धुलाई किया गया। इसके बाद नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संचालन ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने किया।

इस दौरान होमगार्ड कमांडर संजय श्रीवास्तव, ब्रजेश,अशोक कुमार, सुमित कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार मांन्धता प्रताप सिंह, अनिल प्रताप राव, राधेश्याम गोंड़, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking