News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नगर में संचालित होटलो का सीओ के नेतृत्व में किया गया जाँच, दिये गये सख्त निर्देश 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2022  |  7:07 PM

810 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नगर में संचालित होटलो का सीओ के नेतृत्व में किया गया जाँच, दिये गये सख्त निर्देश 

कसया/कुशीनगर। बीते दिनों नगर कसया  के एक गेस्ट हाउस से अवैध रूप से चल रहे अनैतिक देह व्यापार मामले में कसया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देह व्यापार में लिप्त एक दर्जन युवक -युवतियों क़ो गिरफ्तार किया था, तथा गेस्ट हाउस क़ो शील कर दिया था l पुलिस द्वारा किये गये इस कार्यवाही की स्थानीय व क्षेत्र के लोगो ने खूब प्रसंसा औऱ सराहना किया  l

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

इसी क्रम में शुक्रवार क़ो नगर में संचालित अन्य होटलों, गेस्ट हाउस तथा लाज़ो पर सीओ पीयूष कांत राय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कसया डॉ.आशुतोष कुमार तिवारी द्वारा मय पुलिस टीम के साथ जाँच पड़ताल किया गया,औऱ संचालको क़ो किसी भी प्रकार के अनैतिक व अवैध कार्यो के लिये सख्त निर्देश दिये गये l इस दौरान हाईवे चौकी प्रभारी सन्नी कुमार जावला व महिला पुलिस बल भी मौजूद थे lइस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष डॉ.आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि यह एक रूटीन जांच है, जिसके तहत होटलों आदि की जांच कर उनके संचालको को सख्त निर्देश दिया गया है कि यहाँ आने -जाने वाले व ठहरने वाले लोगो का पहचान पत्र के साथ सही नाम व पता  रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए एवं यहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे हर समय काम करना चाहिए l किसी भी प्रकार के गलत या अनैतिक कार्यों में लिप्त व्यक्ति की सूचना थाने में तत्काल दिया जाय।

जांच के क्रम में नगर में संचालित उत्सव होटल आदित्य शिवम होटल, ख़ुशी होटल,मनोकामना आदि होटलो, लॉज  व गेस्ट हाउस का जाँच किया गया l 

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking