रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर ( भठही खुर्द कठबरवा) में सोमवार को आग लग गयी। आग लगी में दो रिहायशी तथा एक गैर आवासीय घर पूरी तरह जल गयी। जिसमें घर गृहस्थी का सारा सामान जलने के साथ ही दो बकरी जलकर मर गयी। जानकारी मिली है कि आग चपेट में आकर एक गाय और एक बछड़ा भी बुरी तरह झुलसे है। घर में घिर गयी एक महिला को गश आ गया और एक दो वर्षीय बालक आग से झुलस गया। दोनों को स्थानीय सीएचसी लाया गया जहाँ इलाज चल रहा है।
सोमवार को स्थानीय नगर के वार्ड नं0 13 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में दिन के 11 बजे के लगभग हरिवंश शर्मा के आवासीय घर में आग लग गयी और विकराल रूप पकड़ ली। आग के तांडव में उनकी रिहायशी झोपड़ी सहित घर गृहस्थी का सारा सामना जल गया। दो बकरी भी जलकर मर गयी, इसके साथ ही एक गाय और एक बछड़ा भी बुरी तरह झुलस गये हैं। कटरैन डालकर रह रहे भीम पुत्र हरिवंश के घर आग पहुँच गयी और सारा सामना जला दी। भीम की पत्नी तीजा आग में घिर गयी और दो वर्षीय बेटा शैलेश आग में घिर कर झुलस गया। आग लगी में ससुराल से आयी हरिवंश के बेटी का जेवर सहित अन्य सामना भी जल गया। हवा तेज होने के कारण आग की लपटों ने सुरेश शर्मा की एक आवासीय झोपड़ी और अखिलेश की एक गैर आवासीय झोपड़ी को अपने चपेट में लेकर जला दी। आग लगी की घटना ने हरिवंश और उसके बच्चों को हिला कर रख दी। सबकुछ जल जाने से हरिवंश और उनका लड़का दीपक रोये जा रहा थे। मौके पर फायर ब्रिगेड गाड़ी और स्थानीय पुलिस के जवान भी पहुँच गए थे। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। सूचना पर एम्बुलेंस पहुंंचा परिजनों ने तीजा और शैलेश को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे जहां दोनों का इलाज जारी है। हल्का लेखपाल दिलीप सिंह मौके पर तत्काल पहुंचे और राहत आपदा कोष से पीड़ित को मदद दिलाने हेतु रिपोर्ट तैयार किये।
लोगों ने बताया कि घर के समीप पोल पर लगे बिजली के तार से स्पार्क होने की वजह से आग लग गयी।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…