News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: छापे मारी में सैकड़ो लीटर कच्ची बरामद, दर्जनों लोगो गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 18, 2022  |  8:16 PM

604 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: छापे मारी में सैकड़ो लीटर कच्ची बरामद, दर्जनों लोगो गिरफ्तार

मल्लूडीह/कसया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को अवैध रुप से कच्ची के कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग और कसया पुलिस ने दबिश देकर सैकड़ो लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए लगभग 300 किग्रा लहन नष्ट कर दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया।

थाना क्षेत्र ग्राम मैनपुर के टोला खदही, दिनापट्टी, बेनुआपुर में आबकारी विभाग व कसया पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी। जिसमें तीनों गांवों में 20 भट्टियों को नष्ट किया गया। और सैकड़ों लीटर शराब बरामद किया गया। मौके पर 300 लीटर लहन नष्ट किया गया। तथा दर्जनों महिला पुरुष कच्ची के कारोबारियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार, सब इंस्पेक्टर अनिल शर्मा, विवेक पांडेय, राकेश कुमार शर्मा ,शमी कुमार, जय प्रकाश, नरेंद्र कुमार, हरिशंकर, विनय कुमार यादव, रिशु गुप्ता, म.का. रीता यादव, प्रिया सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

इस बावत पुछे जाने पर जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी में बृद्धि की संभावना को देखते हुए छापे मारी की कार्यवाही लगातार होती रहेगी।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking