News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिस सांचे में ढाला जाय उस सांचे में ढली हूं…

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2023  |  7:49 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिस सांचे में ढाला जाय उस सांचे में ढली हूं…
  • नशा मुक्ति अभियान पर ग्लोरी आफ गार्ड प्लेस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन

कुशीनगर। समाज में तेजी से फैल रहे नशा खोरी को लेकर ग्लोरी आफ गार्ड प्लेस सोसाइटी द्वारा बिहार एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर गोबरहिया में नशा मुक्ति अभियान के शुभारंभ अवसर पर कवि सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

कवि सम्मेलन का शुभारंभ मातृ शक्ति वंदन से हुआ। कवि सम्मेलन में गोरखपुर से पधारी डॉक्टर सत्यम वदा शर्मा ने ” जिस सांसों में ढाला जाए उस सांचे में ढली हूं, मैं भारत की लड़की हूं- मैं भारत की लड़की हूं” को खूब वाहवाही मिली, गोपालगंज से आए दुर्गेश दुर्लभ की रचना “मोहब्बत ने मिलन का दौर है अद्भुत होता है” और रूबी गुप्ता की रचना “मुझे बातों से छलता जा रहा है कोई चेहरा बदलता जा रहा है” को खूब तालियां मिली, युवा कवियित्री भावना द्विवेदी ने “अभी आगाज बाकी है हंसी अंदाज बाकी है।

संचालन कर रहे संतोष संगम की रचना “हम सेवक कर्तव्य हमारा स्वस्थ समाज बनाना है, जीवन होता नाश नशे से जन जन को समझाना है”। हृदयानंद शर्मा हृदय ने ‘छोड़ना होगा नशा,करना होगा सृजन’। आर के भट्ट बावरा, अवध किशोर अवधू, प्राची राज की नशा खोरी के विरुद्ध रचना को खूब वाहवाही मिली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सारण के समाजसेवी उदय शंकर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, गोरखपुर की समाजसेवी निशा किन्नर ने सभी कवियों को सम्मानित और स्वागत किया। समारोह में भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता संजय महानंद गोधना और पत्रकार अजय प्रताप नारायण सिंह को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यक्षता एन टी खान अक्स वारसी ने किया।

इस अवसर पर रमेश प्रसाद, एहतेशाम उर्फ मिंटू लारी, मंतोष जायसवाल, प्रमानंद यादव,राम आशीष राम, आलम अंसारी, राम प्रीत राम, सुभाष प्रसाद, दिन दयाल गौतम, गोविंद जी, ध्रुव निषाद, संजय सिंह आदि मौजूद रहे, इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस व्यवस्था की गई थी, कार्यक्रम के अंत में आयोजक वैश्यराज उर्फ राजकुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking