News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गरीबों की सेवा के प्रति कृत संकल्पित हूँ -राम शरण तिवारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 15, 2023  |  7:57 PM

435 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गरीबों की सेवा के प्रति कृत संकल्पित हूँ -राम शरण तिवारी
  • समाजसेवी व उनके परिजनों द्वारा जरूरत मंदो किया गया कंबल वितरण 

कसया/कुशीनगर। मकर संक्रांति के इस पावन पर्व पर लोग स्नान ध्यान और दान करते हैं उक्त अवसर पर कुछ समाजसेवी व्यक्तियों के द्वारा समाज में गरीब एवम असहाय लोगों की सेवा करने का कार्य किया जाता हैं।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

इसी क्रम में रविवार को मुख्य अतिथि और पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा के तथा समाज सेवी रामशरण तिवारी, सत्येन्द्र तिवारी उर्फ सोनू , चंदन तिवारी, मिथिलेश तिवारी,मीरा देवी तथा समस्त परिवार के द्वारा अपने द्वार पर ही मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण का कार्य किया गया ।कंबल वितरण कार्यक्रम शुभारम्भ से पूर्व मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गयाl साथ ही सेवानिवृत हेड कांस्टेबल संत कुमार तिवारी, पत्रकार दिनेश कुमार ओझा, विजय तिवारी को भी सम्मानित किया गया l तदोपरांत ठंड से ठिठुर रहे दर्जनों जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण का कार्य उक्त तिवारी परिवार के लोगों द्वारा किया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि यह मकर संक्रांति सनातन धर्म का पुनीत त्यौहार है इस त्योहार में अपने मातृ पितृ एवं पितरों के लिए दान उपादान किया जाता है। इस पावन पर्व के उपलक्ष्य पर गरीब और असहाय लोगों में कंबल बांटने का काम पुनित व सराहनीय है l

इस अवसर पर प्रहलाद तिवारी, रामकेवल गुप्ता, नंदलाल गोंड, सुभान अली, प्रसाद ,चंद्रिका चौहान ,राम दत्त शर्मा, सावित्री देवी, शांति देवी ,प्रभावती देवी, शांती देवी तथा कमलावती देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking