News Addaa WhatsApp Group

Love Jihad News/कुशीनगर: अयान बनकर इब्राहिम ने किया धोखा! पहचान छिपाकर शादी/धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 6, 2024  |  6:46 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Love Jihad News/कुशीनगर: अयान बनकर इब्राहिम ने किया धोखा! पहचान छिपाकर शादी/धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में युवती से नाम बदलकर दोस्ती कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने प्यार का ढोंग रचाकर शादी /धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था जिसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कुशीनगर द्वारा इस कार्यवाही में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस टीम को दस हज़ार रूपये का इनाम देने को घोषणा किया है.

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने तुर्कपट्टी थाने में लिखित शिकायत दी कि इब्राहिम अंसारी ने अपनी असली पहचान और धर्म छिपाकर अयान यादव बन कर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया फिर वादिनी से शादी/धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बना रहा था वादिनी को अर्पिता यादव से अर्पिता खातून बना देना तथा नमाज पढने व रोजा रखने के लिए कह रहा था.

जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 237/2024 धारा 376/323 भादवि 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधि0 पंजीकृत किया गया साथ ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त इब्राहिम अंसारी उर्फ अयान यादव पुत्र रईस अंसारी सा0 बिन्दही थाना बघौच घाट को अभियोग पंजीकरण के चौबीस घन्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सराहनीय कार्य करने वाली टीम में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी संजय कुमार, चौकी प्रभारी मधुरियां अवनीश कुमार सिंह, आरक्षी राहुल, आरक्षी राजेश के साथ महिला आरक्षी उपासना, महिला आरक्षी अनिमिका की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking