News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आखिरकार जांच में दोषी पाए जाने पर प्रभारी सीडीपीओ मंजू श्रीवास्तव निलंबित

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 15, 2022  |  9:12 PM

788 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आखिरकार जांच में दोषी पाए जाने पर प्रभारी सीडीपीओ मंजू श्रीवास्तव निलंबित
  • वायरल वीडियो के मामले में खड्डा की प्रभारी सीडीपीओ पर गिरी गाज, हुईं निलम्बित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के बाल विकास परियोजना कार्यालय में तैनात प्रभारी सीडीपीओ का दफ्तर में रूपये लेने के वायरल वीडियो मामले की जांच में प्रथमदृष्टया दोषी पाये जाने के बाद डीएम के निर्देश पर डीपीओ ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

खड्डा के बाद विकास परियोजना कार्यालय में बीते दिनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो 2 मिनट 42 सेकेंड का था। वायरल वीडियो में प्रभारी सीडीपीओ मंजू श्रीवास्तव कार्यालय कक्ष की कुर्सी पर बैठकर अंधेरे में मोबाइल टार्च के उजाले में रजिस्टर आदि सीन करतीं दिख रहीं थीं। किसी महिला सहकर्मी द्वारा अंधेरे के नाते मोबाइल की लाइट दिखाने की बात करती देखी जा रहीं है। उक्त वीडियो में विभाग में कार्यरत एक महिलाकर्मी द्वारा रूपये गिनकर मोड़ते हुए टेबल पर दिया जा रहा है। इस वीडियो ने बाल विकास परियोजना कार्यालय खड्डा की आंतरिक कहानी को बयां किया था। इसको लेकर जिलेभर में तरह-तरह की चर्चाएं हुईं थीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने प्रभारी सीडीपीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुए जांच में मुख्य सेविका/ प्रभारी सीडीपीओ को प्रथमदृष्टया दोषी पाकर तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कुशीनगर के डीपीओ एसके राय का कहना है कि डीएम के निर्देश के क्रम में आंगनवाड़ी मुख्य सेविका/ प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी खड्डा मंजू श्रीवास्तव को सोशल मीडिया पर कार्यालय में धन लेने के वायरल वीडियो के संदर्भ में जांचोपरांत प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking