कसया/कुशीनगर। अपनी मांगो को लेकर बुधवार को विद्युत संविदा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया l संविदा कर्मियों ने अधिक्षण अभियंता कसया कार्यालय में अनिशितकालीन धरना शुरू करतें हुए कहा कि जब तक मांगे पूरी नही होगी धरना अनिश्चित काल तक जारी रहेगा l विदित हो कि संविदा विद्युत कर्मियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है जिससे नाराज संविदा कर्मियों ने अनिशितकालीन धरना शुरू कर दिया है l उनकी कहना है कि दो महीने का वेतन और नौ महीने से ईपीएफ नहीं मिलने पर हमने आंदोलन तेज कर दी है ।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ कुशीनगर के समस्त कर्मचारी परिचालन को छोड़ कर सभी अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर बुधवार को धरने पर बैठ गए और मांग कर रहे है कि जब तक वेतन नहीं मिलता ,तब तक धरना जारी रहेगा ।इस बावत जब अधिक्षण अभियंता धरने पर बैठे कर्मियों से बात करने के लिए आए तो, उनको इस बात की जानकारी ही नहीं कि संविदा कर्मी के वेतन कौन कंपनी देता है, तथा ठेकेदार का नाम ही उनको मालूम नही था l बिना किसी ठोस आश्वासन के ही धरना स्थल से चले गए । इससे पता चलता है कि अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगत है।इस दौरान संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री विनोद मणि ने बताया कि पिछले दो माह से वेतन व नौ महीने का ई पी एफ न मिलने के कारण संविदा कर्मचारियों ने लामबंद हो कर बिद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्य शैली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिशितकालीन धरना शुरू कर दिया है ।चेतावनी दी गयी है कि अगर उनके वेतन व ई पी एफ समय से नही दी जाती है तो वह आंदोलन पर डटे रहेंगे ।धरने का संचालन अर्जुन राव ने किया ।
इस दौरान रामकृपाल सिंह, अरविंद सिंह,तेज प्रताप सिंह,रवि प्रताप सिंह,मुकेश शर्मा,गोबरी रावत,विजय कुमार,पवन कुमार सिंह,संदीप,मन्नू,रिंकू,अंबिका,स दानंद,सत्यनारायण,सहित अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…