News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गन्ना विकास गोष्ठी में वैज्ञानिक उन्नत खेती की दी गयी जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 11, 2023  |  8:11 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गन्ना विकास गोष्ठी में वैज्ञानिक उन्नत खेती की दी गयी जानकारी
  • अधिक उपज के लिए गन्ने की पौध की करें सिंचाई किसान- सहायक निदेशक

कसया, कुशीनगर।नगर के अभिनायकपुर में गन्ना विकास गोष्ठी का आयोजन किसानों को गन्ने की उन्नत खेती की जानकारी कृषि विशेषज्ञों ने दी।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

गुरुवार को उप्र गन्ना किसान संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र पिपराईच गोरखपुर के तत्वाधान में अयोजित गोष्ठी में किसानों को संस्थान के सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने किसानों को गन्ना की बुवाई से लेकर सिंचाई, गन्ना सर्वेक्षण, उर्वरक प्रयोग के बारे में विधिवत जानकारी दी।

श्री गुप्ता ने बताया की इस समय गन्ना के फसल की सिंचाई करे, किल्ले निकलेंगे जिससे उपज बढ़ेगा। पेड़ी गन्ने में सिंचाई गुड़ाई करे तथा प्रति एकड़ 50 किग्रा यूरिया नमी की दशा में प्रयोग करे। किसान अपने गन्ने का सर्वेक्षण करा लें। गन्ने की दो पंक्ति के बीच मूंग, उर्द, लोबिया आदि का बुवाई करे। कृषि वैज्ञानिक अखिलानंद मिश्र ने बताया की मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग करे। ढांढा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया की 28 मार्च तक भुगतान कर दिया गया है। किसानों को अनुदान पर कीटनाशक दिया जा रहा है।

गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान सचिदानंद राय ने किया। गोष्ठी में प्रमुख किसान जोगिंद्र सिंह, जनार्दन शर्मा, किशोर यादव, हरिनारायण गुप्ता, ओंकार राय, इंद्रजीत सिंह, हासन अंसारी सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking