कुशीनगर। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 27 मार्च यानि आज वियतनाम का जहाज आएगा। इस जहाज में 35 सदस्यीय बौद्ध अनुयायी आ रहे हैं। वह सभी कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा पाठ करेंगे और उसके बाद वापस अपने देश लौट जाएंगे।
आपको बता दे कि कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण बीते वर्ष 20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। उदघाटन के दौरान श्रीलंका का जहाज आई थी। इसमें श्रीलंका का डेलिगेशन व बौद्ध अनुयायी थे। उसके बाद रविवार को दूसरे इंटरनेशनल जहाज के रूप में वियतनाम का जहाज आने वाला है।
कुशीनगर एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि 27 मार्च को वियतनाम का जहाज 35 सदस्यीय दल को लेकर सबसे पहले बोधगया आएगा। उसके बाद कुशीनगर पहुंचेगा। यहां चार घंटे रहने के उपरांत पुनः वापस वियतनाम को चला जाएगा।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…