News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंग के रूप मे किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 8, 2022  |  7:36 PM

451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंग के रूप मे किया गया

कसया/कुशीनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08 मार्च 2022 को महिला दिवस का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंग के रूप में वन स्टॉप सेंटर परिसर में किया गया, जिसमें विभाग के महिला कर्मचारियों के साथ अन्य विभाग की महिलाएं भी सम्मिलित हुए । स्थानीय स्तर पर सामाजिक आर्थिक विकास हेतु उल्लेखनीय कार्य करने वाली पंचायत व नगरीय स्वशासन की महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जिसमें श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती भावना तिवारी श्रीमती सरोज दुबे, श्रीमती बुसरा परवीन, व श्रीमती वंदना वर्मा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा तथा दहेज शादी के संबंध में संरक्षण तथा सुरक्षा तंत्र आदि के संबंध में सुझाव दिए गए। आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी प्रतिभा सिंह, सेंटर मैनेजर निवेदिता पांडे, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या दीपाली सिन्हा, व विभा राय, वंदना कुशवाहा, शिप्रा तिवारी, संगीता मिश्रा, अनीता, चंदा साहनी, कनिष्ठ लिपिक प्रसिद्ध कुमार राहुल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking