News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: समाज और राष्ट्र की प्रगति में निस्वार्थ योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना गौरव की बात – सेराज अहमद कुरैशी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 6, 2022  |  7:36 PM

440 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समाज और राष्ट्र की प्रगति में निस्वार्थ योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना गौरव की बात – सेराज अहमद कुरैशी
  • इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन गोरखपुर इकाई के द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न।

कुशीनगर । इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विश्व स्तरीय पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील अग्रणी संस्था की गोरखपुर इकाई द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय गाज़ी रौजा तिराहा पर हुआ सम्पन्न। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने सभी पत्रकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज और राष्ट्र हित में पत्रकारिता का जागरण करते हुए लोक कल्याण की भावना को साकार करना है। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका आज के दौर में सबसे महत्वपूर्ण हैं। पत्रकारों को निडर होकर ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
श्री कुरैशी ने आगे कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में निस्वार्थ योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना गौरव की बात है।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

इस अवसर पर सर्व श्री अवनीश त्रिपाठी, विवेक कुमार श्रीवास्तवा, मोहम्मद इरफानुल्लाह, नवेद आलम, सतीश मणि त्रिपाठी, डाॅ. शकील अहमद, मोहम्मद आजम, श्रवण कुमार, करुणाकर राम त्रिपाठी, अंशुल वर्मा, राजन राम त्रिपाठी, विजय मोदनवाल, डा.अतीक अहमद, अजय कुमार मोदनवाल, सतीश चन्द, जुबेर आलम, मोहम्मद परवेज़ अख्तर, डाॅ. वेद प्रकाश निषाद, रफीक अहमद, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद अहमद खान, अखिलेश्वर धर द्विवेदी अहद करीम खान, अमरजीत साहनी, रमाशंकर गुप्ता, मुदस्सिर हुसैन, सुनील कुमार भारती, वजीहउद्दीन, अब्दुल वासिर, सूर्य प्रताप पाण्डेय आदि पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking