हेतिमपुर/कुशीनगर। कुशीनगर नगरपालिका की हालत किसी से छिपा हुआ नही है, बावजूद इसके नगरपालिका अपना स्वच्छ कुशीनगर का दावा करने में कतई पीछे नहीं है । बताते चले की वार्ड न. 21 बुद्ध नगरी में बारिश के पानी ने नगरपालिका की सारी पोल खोल के रख दिया । नाली की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गली जलमग्न हो गया है जिससे वहां के निवासियों को घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है ।
वार्ड निवासी निखिल मिश्रा का कहना है की जबसे नगरपालिका हुआ है तबसे कोई काम नही हुआ है जिससे बरसात के दिनों में ऐसे दंश झेलने को मजबूर हो गए है। वही अंशु पांडेय का कहना है की बड़े तो बड़े है छोटे बच्चो को स्कूल लेकर आना जाना भी दुश्वार हो गया है । रतन पांडेय का कहना है की वार्ड में कई जगहों पर नाली नही है जिससे घर का पानी भी बहाने में दिक्कत होता था अब तो बरसात के पानी भी झेलना पड़ रहा है । डर तो इस बात का लग रहा की बरसात का पानी ज्यादा दिन इक्कठा हो जाने से आने वाले दिनों में गंभीर बीमारियों से भी खतरा बना रहेगा । आज कल तो नई नई बीमारियां भी चल रही है जिससे बच्चो – बुढो के स्वास्थय कों लेकर चिंता बना हुआ है। रानू मणि , सानू मणि , टिंकू पांडेय आदि लोगो ने कहा कि अगर जल्द ही इसका समाधान नगरपालिका द्वारा नही निकला तो गांव के सारे लोग धरना देने के लिए विवश हो जायेंगे ।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…