कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात अराजक तत्व ने काली स्थान की मूर्ति को क्षति ग्रस्त कर दिया है, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मूर्ति की मरम्मत कराने में जुटी है।
जानकारी रहे की शनिवार को रामकोला पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि थाना रामकोला क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिधावे हरिजन बस्ती से सटे काली स्थान की मूर्ति को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक रामकोला आनंद कुमार गुप्त द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित से मिलकर मूर्ति के मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।साथ ही मौके पर तहसील प्रशासन के जिम्मेदार भी पहुंचे है, समाचार लिखे जाने की समय तक मरम्मत की कार्य चल रही है।
न्यूज अड्डा को प्रभारी निरीक्षक रामकोला आनंद कुमार गुप्त ने अवगत कराया है की इस प्रकरण में जांच कर आगे की कार्यवाही भी करायी जा रही है। मौके पर शांन्ति व्यवस्था कायम है।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…