कसया/कुशीनगर। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अम्बरीष सिंह ने वार्ता के दौरान भीषण ठण्ड से बच्चों पर क्या असर पड़ सकती है और क्या हानि हो सकती है इसके बारे में बचाव व सावधानिया बरतने का सलाह देते हुए बताया कि बढ़ती ठंड बच्चों को चपेट में ले रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है l इस समय बरती गयी थोड़ी सावधानिया व अभिभावकों की जागरूकता बच्चों को ठंड से बचा सकती हैं तथा उन्हें सुरक्षित रख सकते है ।ठण्ड में लापरवाही के कारण बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार तोआते ही हैं, साथ ही अधिकतर बच्चों में निमोनिया के लक्षण दिखाई देने लगते हैं जो गंभीर और जानलेवा भी हो सकते हैं। डा. श्री सिंह ने बताया कि जब भी मौसम में बदलाव होता हैं तो कुछ वायरस एक्टिवेट हो जाते हैं और इन वायरस के कारण से बच्चों में ब्रूम कोलाइटिस और ब्रोकोनिमोनिया यानी सांस की दिक्कत ज्यादा होने लग जाती हैं। इस बीमारी में शुरू में तो खांसी जुकाम होता हैं लेकिन बाद में सांस में दिक्कत हो जाती हैं, जो बेहद खतरनाक होता हैं l अगर बच्चें में खांसी जुकाम का लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए तथा उचित इलाज और परामर्श से निमोनिया से बच्चो को बचाया जा सकता हैं।
डॉक्टर ने बताया कि ठंड लगने के लक्षण सर्दी,जुकाम,खांसी ,गले का दुखना या खराश होना,हल्का बुखार होना आदि हैं, जिसका समय से इलाज हो जाने से निमोनिया या अन्य घातक बीमारियों से बचा जा सकता हैं l बचाव के बारे में डॉक्टर ने सलाह देते हुए बताया कि बच्चों को इस भीषण ठण्ड में बाहर बिल्कुल न निकलने दे, अगर निकलते भी हैं तो उनके सिर से लेकर पैर तक पूरा शरीर गर्म कपड़ो से ढका रहे तथा पैर भी नंगा न रहे l घर में कम्बल या रजाई ओढ़ कर रहे या आग व हीटर के संपर्क में रहे, जिससे की ठण्ड से बचाव हो सके l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…