News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्व0 मरजादी देवी की स्मृति में हुआ वृहद पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 22, 2023  |  4:43 PM

317 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्व0 मरजादी देवी की स्मृति में हुआ वृहद पौधरोपण
  • वैश्विक तपन को रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी – मान्धाता प्रताप सिंह
  • नयी दिशा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय नटवलिया में हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा हाटा विकास खण्ड के नटवलिया ग्राम सभा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बुधवार को स्थानीय निवासी रहीं स्व0 मरजादी देवी पत्नी राजेन्द्र राव की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों के सहयोग से तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वृहद पौधरोपण करते हुये शोभाकार व छायादार पौधे लगाये गये।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद,...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने कहा कि फरवरी का महीना चल रहा है लेकिन गर्मी अप्रैल वाली पड़ने लगी है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पृथ्वी से पेड़ पौधों की संख्या घटी है। हम लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक तरफ पेड़ काट रहे तो दूसरी तरफ ऐसी भौतिक चीजों का प्रयोग कर रहे जो हानिकारक गैसें छोड़ रही और वैश्विक तपन बढ़ता जा रहा। वैश्विक तपन अर्थात ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिये अधिकाधिक पौधे लगाने और बचाने होंगे। उन्होंने नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे अभियानों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। पुण्यात्मा के पुत्र अरविंद राव व अनिल राव ने कहा कि यद्यपि आज मां हम लोग के मध्य भौतिक रूप से नही हैं लेकिन प्रत्येक पेड़ में अब वो आजीवन हमें नजर आएंगी।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोबरही रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़कर नयी दिशा द्वारा चलाया जा रहा पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण हेतु सराहनीय पहल है। पूर्व शाखा प्रबंधक नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आते हुए इसे जन अभियान बनाने की जरूरत है।उपस्थित लोगों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमन राव, आभार शिक्षक अनिल राव व कार्यक्रम का संचालन नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया।पौधरोपण में विद्यालय के बच्चों के साथ साथ क्षेत्रीय निवासियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इनमें हर गोविंद राव, संजय राव, कुवंर मोहन राव, प्रदीप दुबे, जय राम पटेल, प्रवीण राव, रवि शर्मा, मोहन प्रसाद, उमेश, सुमित्रा देवी, संजू देवी, राधिका देवी, कृष्णा राव इत्यादि प्रमुख रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking