कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के भरौली निवासी कामरेड विभूति चौहान (74 वर्ष ) का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गयाl दिवंगत नेता के शव पर लाल झण्डा ओढ़ाकार लाल सलाम के साथ काम्युनिस्टों ने सम्मान अंतिम विदाई दी l
मंगलवार की भोर में श्री चौहान के निधन की खबर मिलते ही दलीय सीमाएं टूट गईं और सभी दलों ने शोक जताया। बुद्ध इंटर कालेज और बुद्ध पीजी कालेज से राजनैतिक जीवन शुरू करने वाले श्री चौहान चार दशक तक कम्युनिस्ट पार्टी, ट्रेड यूनियनों, मुसहर मंच के माध्यम से आम जन की आवाज कुशीनगर और देवरिया जनपद में जन आंदोलनों के माध्यम से उठाते रहे। श्री चौहान पिछले बीस दिन से ब्रेन हेमरेज और हृदयाघात से जूझ रहे थे। माकपा द्वारा श्री चौहान के शव पर लाल झंडे को ओढ़ाकर और लाल सलाम बोलकर अपनी श्रद्धांजलि दी गयी। उनका दाह संस्कार वार्ड के पोखरे के किनारे किया गया। बड़े भाई राम नगीना चौहान ने उन्हें मुखाग्नि दी।
उनके निधन पर माकपा के का. साधु शरण, का. अयोध्यालाल श्रीवास्तव, का. दुर्गा यादव, का. राम नरेश, का. इद्रीश, भाकपा के का. लल्लन राय, का. गेंदा सिंह, का. मतिउल्लाह, राकेश जायसवाल, अमिय गुप्ता, कृष्ण कुमार, अमिय गुप्ता, सपा के शुकरुलाह अंसारी, हरी शंकर राजभर, भाजपा के बलराम यादव, टीएन राव, रालोद के विवेक कुमार वर्मा, योगेंद्र प्रसाद, हियुवा के प्रमिल गुप्ता, पत्रकार असलम, पत्रकार हृदया नन्द शर्मा सहित नेताओं और आम जनता ने कम्युनिस्ट नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…