कसया/कुशीनगर । स्थानीय नगर कसया में बुधवार क़ो एक पागल कुत्ते ने करीब आधा दर्जन लोगो क़ो काट कर घायल कर दियाl
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह नगर में एक पागल कुत्ते ने आने -जाने वाले राहगीरो क़ो काट कर घायल कर दिया, जिसको लोगो ने उसे खदेड़ नगर से बाहर भगाया l इसी क्रम में दोपहर क़ो हाइबे फोर लेन ओवरब्रिज के पूरब रहीस अंसारी निवासी विनायक तहसील देवरिया , थाना गौरीबाजार रिस्तेदारी में आये थे को उक्त कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया । आस पास के लोगो द्वारा लाठी डंडा लेकर दौड़ाने पर कुत्ते ने छोड़ भागा । रईस अंसारी ने बताया की मैं यहां रिश्तेदारी में आया हुआ था सड़क पर जाते हुए कुत्ते ने कब पीछे से आकर हाथ पकड़ लिया पता ही नही चला । लोगो द्वारा मुझे बचाया गया वरना मैं और भी घायल हो गया रहता ।
सीएचसी कसया द्वारा बताया गया की आज सुबह से लगभग 4-5 नगर के ही लोग कुत्ते के काटने से घायल होकर आये थे जिन्हे प्रार्थमिक उपचार के बाद रेबीज का टीका लगाकर घर भेज दिया गया ।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…