News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: माफिया की 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2023  |  6:42 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: माफिया की 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गैगेस्टर एक्ट के अभियुक्तो के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दि 31 जनवरी मंगलवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 325/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट के अभियुक्त परमहंश यादव उर्फ परभंश यादव पुत्र मोतीलाल यादव निवासी ग्राम बसडीला पाण्डेय थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के द्वारा अवैधानिक कृत्यों से धन अर्जित करके भठ्ठा, सर्वश्री एच०के०वाई० उद्योग ग्राम बसडीला पाण्डेय में संचालित करवाया जा रहा था, जिसका रजिस्ट्रेशन नं० GST No. 09AOLPY7771P1ZE है.

उक्त भट्ठा को श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट जनपद कुशीनगर महोदय द्वारा दिनांक 09.01.2023 को व एक अदद पीकप सं0 UP57 A T1210 व एक अदद मो0सा0 बुलेट रायल ईनफील्ड मो0सा0 सं0 UP 56 Z 2818 कुल कीमत लगभग 50,00000/-रु0 (कुल कीमत लगभग पचास लाख रुपये) को धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।

जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी सदर उमेश चन्द्र भट्ट कुशीनगर,प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तुर्कपट्टी,नायब तहसीलदार कसया,व0उ0नि0 गिरधारी यादव,उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल,उ0नि0 गौरव राय,उ0नि0 आकाश गिरि,उ0नि0 रोमेश कुमार,हे0का0 कुश कुमार,हे0का0 अमरनाथ यादव आदि शामिल रहे l

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking