News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: निक्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त अभियान को बनाये सफल – डॉ. राजेंद्र प्रसाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 15, 2023  |  7:52 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निक्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त अभियान को बनाये सफल – डॉ. राजेंद्र प्रसाद

कसया/कुशीनगर । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पीएचसी टेकुआटर के परिसर मे गुरुवार को टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं अन्य कर्मचारियो द्वारा दस टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हे प्रोटीन आहार दिया गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा की प्रधानमंत्री जी के 2025 तक भारत को टीबी मुक्त कराने के अभियान को सार्थक बनाना हर सक्षम व्यक्ति का कर्तव्य है ,वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोशाला निशांत मिश्र ने कहा की टीबी रोगियों को दवा के साथ साथ पौषटिक आहार की भी आवश्यकता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिंकी गौतम ने कहा की समाज मे जो भी सक्षम व्यक्ति है वो निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों को गोद लेकर उपचार चलने तक पोषण पोटली देकर पुण्य का भागी बने। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एस टी एस इसरार अली ने कहा की टीबी रोगी समय से दवा लेते रहे और नियमित जाँच भी कराते रहे।

इस दौरान डॉक्टर् राजेंद्र प्रसाद,निशांत मिश्र,इसरार अली ने दो दो मरीजों एवं आर एन मौर्य,रिंकी गौतम,अनुप कुमार,श्रीराम कुशवाहा ने एक एक मरीजों को गोद लिया। इस कार्यक्रम के दौरान सुनील कुमार,शमशेर गुप्ता,कंचन पटेल,गोल्डन यादव,कन्हैया कुमार,संध्या देवी,सुनीता देवी,शैलेन्द्री मिश्रा, गायत्री देवी,शिला देवी, दीपिका देवी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking