रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।आबकारी व रामकोला पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा के बंद चल रहे एक मदरसा सहित दो घरों में छापामारी की गई ।छापेमारी के दौरान मदरसा में 120 लीटर स्प्रिट व देसी शराब पैकिंग करने की सामाग्री मिली है।पुलिस द्वारा मदरसा के प्रबंधक समेत कई व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा गांव के अंसारी टोला के मदरसा इरशादुल अरबिया मदरसा में देशी शराब पैकिंग कर बेचने की सूचना मिलने पर बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक सरिता सिंह, इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रताप, अनिल सिंह व रामकोला थाना के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह तथा क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अमित शर्मा की संयुक्त टीम सपहा पहुंच छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मदरसा में भारी मात्रा में पैकिंग के समान व स्प्रिट बरामद हुआ। पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक इरशाद अहमद को हिरासत में लेने के बाद सपहा खास गांव में भी दो घरों में छापामारी की और कई लोगों को हिरासत में ली। घर में भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद हुआ उसके बाद पुलिस दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को थाने लेकर आयी।पुलिस ने पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में लगी हुई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा यह छापेमारी की गयी।छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गैलन में रखें स्प्रिट बरामद हुई।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…