News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों को किया जायेगा सामग्रियों का वितरण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 14, 2023  |  5:36 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों को किया जायेगा सामग्रियों का वितरण

कुशीनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है।

यह सामग्री माह अक्टूबर 2023 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। *जनपद के मोतीचक, पड़रौना, तमकुहीराज, खड्डा, विशुनपुरा, नेबुआ नौरंगिया के परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केन्द्रो से 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 1 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया, 1 कि0ग्रा0 फोर्टीफाइड राइस ,1 कि0ग्रा0 चना दाल ,455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह ,3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को 500 ग्राम गेहूं दलिया ,500 ग्राम फॉर्टिफाइड राइस ,500 ग्राम चना दाल प्रति माह, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को 1.5 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया ,1.5 फोर्टीफाइड राइस, 1.5 कि0ग्रा0चना दाल ,455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह तथा अति कुपोषित बच्चों को 1.5 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया, 1.5 कि0ग्रा0 फोर्टीफाइड राइस, 1.5 कि0ग्रा0 चना दाल, 455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह उपरोक्त सामग्री का वितरण दिनांक 16 व 18 दिसंबर 2023 को किया जायेगा।

वितरण दिवस को उपरोक्त वि0ख0 मोतीचक, खड्डा, आदि के ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेगें।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा 16 दिसंबर व 18 दिसंबर 2023 को वितरण किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जायेगा।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking