News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मृतक के परिजनो से मिलकर सांसद ने बढ़ाया ढाढस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 1, 2022  |  6:21 PM

551 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मृतक के परिजनो से मिलकर सांसद ने बढ़ाया ढाढस

कसया/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहा के टोला पकड़िहवा व नौकाटोला में अलग अलग दुर्घटना में मरे चार लोग उदित पटेल, जितेंद्र पटेल, दुर्गेश सिंह अकली देवी के घर संवेदना व्यक्त करने बृहस्पतिवार को पहुंचे कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने दुखी परिवार को ढाढस बंधाया और और मृतक आश्रितों को सरकारी सहायता राशि दिलाने के लिए दूरभाष पर, जिलाधिकारी कुशीनगर रंजन कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड कसया व एस डी एम कसया कल्पना जायसवाल से जल्द से जल्द 5 लाख कृषक दुघर्टना बीमा और 5 लाख का विधुत सहायता राशि की सहायता राशि देने को कहा।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

इस दौरान गांव के लोगो ने एन एच आई 28पर पकड़िहवा चौराहे के सामने अंडर पास बनवाने तथा जर्जर तार को बदलने की मांग की। इस पर सांसद ने संबन्धित अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा की सर्वे कराकर कर जहां जहां तार पोल की समस्या है अतिशीघ्र ठीक करावे आइंदा अगर कोई दुर्घटना हुई तो एफ आई आर दर्ज करा दूंगा। अंडर पास के लिए उन्होंने कहा कि हाटा, भारकुलवा, भैसहा कई जगह से अंडर पास बनाने की मांग उठ रही है। आए दिन सड़क पार करते समय दुर्घटना हो रहा है। इसकी बात मैं संसद में उठाऊंगा।

इस दौरान वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश उर्फ चमन यादव, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुगंधा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर राय, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,डा. पी. सिंह, प्रमोद वर्मा सूरज वर्मा, आशुतोष पाण्डेय, चन्दन शर्मा, राणा प्रताप सिंह,नीतीश सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह, अरविन्द मधेशिया, सवरू सिंह, बहादुर कुशवाहा, वासदेव कुशवाहा, संजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि लोग मौजूद थे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking