कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकृत दिवस के अवसर पर एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्ग दर्शन और उपजिलाधिकारी सदर की देखरेख में सदर तहसील के गीता इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल कुशीनगर में भूकंप व इमारत ढहना, आगजनी का मेगा मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया।आपदा (सीएसएसआर) में रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) गोरखपुर के उप कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ गोरखपुर टीम व लोकल पुलिस, होमगार्ड, फायर डिपार्टमेंट, वेटरनरी डिपार्टमेंट,चिकित्सा विभाग, आपदा मित्र,कुशीनगर जनपद स्तरीय अधिकारी की देखरेख में और स्कूल के लोगों के द्वारा किसी भी प्रकार की भूकंप व इमारत ढहने पर खोज,
राहत व बचाव कार्य हेतु मॉक व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ संयुक्त अभ्यास किया गया।
जिसका मुख्य उद्देश्य घायल व चोटिल व्यक्तियों को अमूल्य जीवन की रक्षा करना सभी रिस्पांस एजेंसी का रिस्पांस चेक करना वह सभी होल्डर के बीच में आपसी सामान्य स्थापित करना है तथा इस मेगा मॉक अभ्यास द्वारा खोज राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कर्मियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है इसमें इस मेगा मॉक पर आधारित मॉक अभ्यास के दौरान श्री एसडीएम पडरौना द्वारा , डॉ सुरेश पटरिया सीएमओ , बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार, एनडीआरएफ के उप कमांडेंट संतोष कुमार, निरीक्षक गोपी गुप्ता,उप निरीक्षक जय प्रकाश कुमार, विद्यालय प्रबंधक, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य रेस्क्यूर मौजूद रहे।
इस मॉक ड्रिल के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ कुशीनगर आपदा एक्सपर्ट रवि प्रताप राय के सहयोग से एनडीआरएफ के निरीक्षक गोपी गुप्ता 30 रेस्क्यूर के साथ इस मॉक ड्रिल को संपन्न किया गया।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…