News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: खाली पड़ी 200 बीघे भूमि पर कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य कराए जाने हेतु सांसद को सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Mar 19, 2022  |  7:57 PM

1,450 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खाली पड़ी 200 बीघे भूमि पर कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य कराए जाने हेतु सांसद को सौंपा ज्ञापन

कसया/कुशीनगर। शनिवार को उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ पूर्वांचल के क्षेत्रीय अध्यक्ष ऋषभ सिंह ने कुशीनगर के वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी के साथ कुशीनगर सांसद विजय दुबे को कुशीनगर मैत्रेय प्रोजेक्ट के स्थानांतरण के उपरांत खाली पड़ी उक्त 200 बीघे भूमि पर कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य कराए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा।

सिंह ने कहा कि वो पूर्व में भी अपनी मांग को उत्तर प्रदेश कृषि मंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत कर चुके है वहां से आश्वासन मिल चुका है किंतु अभी तक कार्यवाही शेष है अगर कुशीनगर के सांसद महोदय का साथ और सहयोग मिलता है और वो जनता की मांगो को संसद भवन में उठाते है तो निश्चित रूप से कुशीनगर के कृषि छात्रों और किसानों का सपना साकार होगा और इसका लाभ सिर्फ कुशीनगर को नहीं अपितु आस पास के जिलों को भी मिलेगा अनुसंधान के साथ साथ नए शोध होंगे जिससे कुशीनगर जिला पर्यटन के साथ साथ शिक्षा का भी अग्रणीय केंद्र बनेगा और पूर्वांचल में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा ।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking