News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रधानमंत्री के निर्देश सैन्य अधिकारियों ने भेंट की वार मेमोरियल प्रतिकृति

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 5, 2022  |  3:37 PM

509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री के निर्देश सैन्य अधिकारियों ने भेंट की वार मेमोरियल प्रतिकृति
  • शहीद अतुल कुमार शाही 16 अगस्त 2004 में हुवे थे शहीद

सुकरौली/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 18 बर्ष पूर्व 16 अगस्त 2004 को 199 फील्ड रेजिमेंट के शहीद सैनिक अतुल कुमार शाही के परिजनों को सैन्य अधिकारियों ने सोमवार को वार मेमोरियल प्रतिकृति भेंट की। अतुल की जम्मू कश्मीर के 5685 पोस्ट पर तैनाती के दौरान बैटल कैजुअल्टी हुई थी। इस दौरान शहीद की मां प्रभावती देवी व पिता तहसीलदार शाही समेत उपस्थित परिजनों व लोगों की आंखे नम हो गई। शहीद की अमरता व भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शहीद अतुल कुमार शाही कुशीनगर जिले के हाटा तहसील के गांव पड़री के निवासी थे। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर इनके आवास व शहीद स्मारक स्थल पर वीर नारी समारोह का भी आयोजन हुआ।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

50 वीं यूपी बटालियन एनसीसी के नायब सूबेदार दिलीप जाधव स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित किया। कहा कि देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के वीरता व बलिदान को याद करना और उनके व परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है।

इस दौरान हवलदार मान सिंह,एएनओ ओमप्रकाश के अलावा कैडेट्स नीरज कुमार गुप्ता,मनीष कुमार गोंड, वीरेंद्र निषाद, अमरनाथ यादव, मुन्ना कुशवाहा, शहीद के बड़े भाई कृपा शंकर शाही, आदित्य कुमार शाही,भाभी कुमुद शाही,रीना शाही,भतीजा मयंक शाही,हर्षवीर शाही,भतीजी शिवालिका शाही,हर्षिता शाही आदि उपस्थित रही।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking