कसया/कुशीनगर । सड़क दुर्घटना में बुधवार को नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.6बाबा साहेब आपटे नगर विशम्भरपुर निवासी तीन युवकों की मौत हो गयी थी l तीनों युवकों का गुरुवार शाम को दाह संस्कार कर दिया गया था l तीनों मृतको के परिजनों से मिलने सांत्वना देने का ताँता सांसद से लेकर राजनितिक हस्तियों, समाज सेवियो का लगा हुआ है l इसी क्रम में शुक्रवार को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह राजस्व कर्मियों के साथ मृत तीनों युवकों के परिवार से मिलकर सांत्वना दिया l तहसीलदार ने पीड़ित परिवारो से अवश्यक दस्तावेज लेकर प्रत्येक परिवार को पाँच -पाँच लाख रूपये की सहयोग राशि सरकार से दिलाने का आश्वासन दिया l
सहयोग देने के क्रम में नगर कसया निवासी समाज सेवी व भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने सहयोग के रूप में नगद धनराशि भेंट कर सहयोग किया l इस मौके पर लेखपाल निलेशरंजन राव,सुमंत दूबे, सहित अन्य समाज सेवी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे l
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…