कसया/कुशीनगर। ब्लॉक सभागार कक्ष कसया में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र वितरण किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने सभी लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनको शुभकामनायें दी l
इस अवसर पर विधायक श्री पाठक ने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी हर गरीब, जरूरत मंद को आवास दे रही है, एवं हर प्रकार की सरकारी योजनाओं को हर जरूरत मंदो के घर तक पहुंचाने के लिये हमारी सरकार कटिवद्ध हैl ब्लॉक प्रमुख हाटा प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि किसी सरकार में ऎसा नहीं हुआ कि जो घर जाकर गरीब जरूरत मंदो को योजनाओं का लाभ दिया गया होl भाजपा सरकार गांव -गांव व घर -घर जाकर लोगो को जागरूक कर सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है l कसया भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने कहा भाजपा सरकार हर गरीब मजलूमो की सरकार है, जो निरन्तर उनके लिये काम कर रही है l ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास लाभ के लिये 89परिवार के लोगो का स्वीकृति कराने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमे सभी 89परिवार के लोगो का आवास स्वीकृत हो गया l इसी के सापेक्षय में कार्यक्रम आयोजित कर आवास लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया l आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि 89लाभार्थियों में से 77 लाभार्थियों का किस्त एक्टिव हो गया है, जिसमे से 56 लाभार्थी के खाते में पहले किस्त के रूप में रुपया 40 हजार चला गया है, बाकी लाभार्थियों के खाते में जल्द ही पहला किस्त चला जाएगा l कार्यक्रम का संचालन अशोक यादव व अध्यक्षता प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी ने किया l
इस अवसर पर वीडीओ सुधा पाण्डेय,अरविन्द सिंह एडिओ ए.जी., एडिओ कॉपरेटिव राजेश यादव, प्रधान संघअध्यक्ष ब्लॉक कसया प्रभुनाथ प्रसाद,सुमित त्रिपाठी, राकेश गिरी, विधायक प्रतिनिधि, प्रधान अरविन्द कुशवाहा, शैलेश जायसवाल, रामशंकर कुशवाहा, राजेश शर्मा, सुनील राजभर, शम्भूनाथ शर्मा, अश्वनी शुक्ला सहित ग्राम प्रधान व ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे l इस मौके पर प्रधान संघ जिलाध्यक्ष कुशीनगर अकबर अंसारी ने ब्लॉक परिसर में सुविधा शौचालय व प्रधान कक्ष निमार्ण की मांग विधायक से किया l विधायक श्री पाठक ने शौचालय व प्रधानकक्ष निर्माण का आश्वासन दिया l
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…