- प्रधानाध्यापक ने विधायक को ब्रेकर व सांकेतिक चिन्ह लगाने की मांग पत्र सौंपा
कसया/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के कसया रामकोला मार्ग पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोबरही के समीप कक्षा सात की दो क्षात्राओ का मार्ग दुर्घटना में बिते दिनों मौत हो गया था दोनों मृत्यु छात्राओं के घर गुरुवार को देर शाम को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे तो बिधालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह व अभिभावकों ने बिधालय के सामने ब्रेकर व सांकेतिक चिन्ह बनाने की एक मांग पत्र सौंपा तो विधायक ने गम्भीरता लेते हुए तत्काल अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कसया को मौके पर बुलाकर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया और अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कियाl
विदित हो कि कसया रामकोला मार्ग पर स्थित गोबरही के समीप बिते 9 मई को पढ़ने जा रही कक्षा सात की दो छात्रा अर्पिता व साक्षी का बिद्यालय के सामने ही एक कार की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिसमें अर्पिता की अस्पताल जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई और साक्षी का मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चार दिन बाद मृत्यु हो गई थी l इस घटना को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी और परिजनों के उपर दुख का पहाड़ टूट गया थाl विधायक पीएन पाठक ने मृतक छात्राओं के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद करने की बात कही l
इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव,मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता,अजय शर्मा,राकेश गिरि, दीनानाथ ओझा,शिब्बलू, राजेश कुमार राव आदि मौजूद रहेl
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…