News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रधानमंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने मे जी जान से जुटे है विधायक रजनीकांत मणि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 11, 2021  |  11:24 PM

512 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने मे जी जान से जुटे है विधायक रजनीकांत मणि

कसया/कुशीनगर । आगामी 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री का आगमन बुद्ध की धरती कुशीनगर पर होने वाला है तथा उसके पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम का, कि हो रही तैयारियों की समीक्षा दौरा है जिसको लेकर स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी हर एक खामियों को दूर करने और किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाय जिसके लिये हर दिन एयरपोर्ट से लेकर बुद्ध स्थली कुशीनगर, मैत्रेय भूमि मे बन रहे हेलीपेड स्थल तथा प्रधानमंत्री के सभा कार्यक्रम स्थल का दौरा करतें दिख रहे है l श्री विधायक का भी देखा जाय तो इस कार्यक्रम को लेकर अहम् जिम्मेदारी है, क्योंकि उन्ही के विधान सभा मे इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन होना है जो विधायक के लिये और कुशीनगर जनपद वासियो के लिये ऐतिहासिक क्षण होगा l शायद इस चीज को विधायक रजनीकांत अच्छी तरह समझ रहे है जिसके लिये अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जी जान से इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे लगे हुए है l हम देख सकते है कि मण्डल स्तरीय अधिकारियो से लेकर जनपद के डीएम और हर विभाग का अधिकारी अपने अपने जिम्मेदारियों को परिपूर्ण करने मे लगा हुआ है तो वही यहाँ के सांसद व भाजपा के नेता और कार्यकर्त्ता भी इस कार्यक्रम को हर क्षेत्र मे सफलतापूर्वक आयोजित करने मे सुझाव व मार्गदर्शन दें रहे है l देखा जा सकता है कि प्रशासन अपने तरफ से हर उस संभावित जगह को सजाने सवारने में लगा है जहाँ पर प्रधानमंत्री का सभा और उनका आने जाने का रूट मैप तय है । प्रधानमंत्री मोदी का जनसभा स्थान का चुनाव बरवा फार्म में एयरपोर्ट से लगभग तीन किलोमीटर की दुरी पर किया गया है, जबकि लोकार्पण कार्यक्रम का स्थान एयरपोर्ट ही किया जाना है जहाँ एक सीमित क्षमता मे पंडाल बनाया जाना है तथा कुशीनगर मे प्रधानमंत्री के तथागत भगवान बुद्ध का दर्शन व पूजन करने का भी तैयारियां जोरो पर है और कुशीनगर मे ही मैत्रेय की भूमि पर हेलीपेड का निर्माण हो रहा हैl इस तरह इस उद्घाटन कार्यक्रम से सम्बंधित चार स्थानों पर युद्ध स्तर पर काम हो रहा है और हर स्थान पर प्रतिदिन स्थानीय विधायक और जनपद के अधिकारियो व भाजपा नेताओं द्वारा उक्त स्थलों का दौरा कर कार्यों की समीक्षा किया जा रहा है l बताया जारहा है कि सभा स्थल पर जर्मन हेंगर टेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है । इस सभा मे अनुमानित एक लाख लोगों के जुटने की सम्भावना है । इसी कार्यक्रम मे नव निर्मित इंटरनेशनल हवाईअड्डा का उद्धघाटन और मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी करना तय है । इस कार्यक्रम के मंच से क्षेत्र के लोगो मे आश लगी है कि प्रधानमंत्री मोदी यहाँ कुछ और नई परियोजना का सौगात देंगे जिससे यहाँ रोजी रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा यहाँ पर रेल मार्ग को भी जोड़ने की घोषणा करदे l यहाँ के स्थानीय विधायक से भी लोगो की यही अपेक्षा है की विधायक जी भी यहाँ के विकास और रोजी रोजगार के लिये प्रधानमंत्री से कुछ इस प्रकार की औद्योगिक परियोजनाओं से सम्बंधित या कुशीनगर को रेलमार्ग से जोड़ने की मांग रखेंगे l चूकी कुशीनगर एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली बौद्धिक तीर्थ स्थली भी है । यहां आने वाले देशी -विदेशी सैलानियों की संख्या दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है और यहाँ पर्यटन क्षेत्र मे काफ़ी बढ़ावा मिल रहा है इस लेहाज से यहाँ विकास का पैमाना भी बढ़ाना आवश्यक है l

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking