कसया/कुशीनगर । बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किसान मेला पखवाड़ा का आयोजन सोमवार क़ो कुशीनगर के लीलावती देवी स्टेडियम में संपन्न हुआ l किसान मेले का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आयोजित किया गयाl मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये गये थे l बैंक द्वारा 20 किसानों को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गयाl इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड , गोल्डन कार्ड चेक आदि मुख्य अतिथि और मंचासिन अधिकारियों के द्वारा प्रदान किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
किसान मेले में आए किसान भाइयों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि किसान मेले का आयोजन भारत के कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सारे किसान भाईयों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं देने के लिए डिजिटल इंडिया के अंतर्गत मोबाइल नंबर व आधार बहुत जरूरी है । केसीसी के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि रिनुअल करना बहुत जरूरी है ।किसानों के लिए फसल बीमा भी सरकार द्वारा चलाई गई है ।उक्त कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रमुख जगजीवन महापात्रा ने कहा कि किसानों की प्रोग्रेस में बैंक आपके साथ है ।
इस कड़ी में यूपी बैंक बड़ौदा के अमित ने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है 70% लोग कृषि पर आधारित है इसलिए बैंकों द्वारा केसीसी, पीएम कुसुम, एस ए जी, ए आई एफ एफ पी ओ आदि स्कीमों के द्वारा किसान लाभ उठा सकते हैं। किसानों को संबोधित करते हुए रिटायर पशु चिकित्सा के डॉक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि किसानों को पशु पालन करने के लिए पशुपालन क्रेडिट कार्ड बनवाना आवश्यक है। कसया प्रबंधक अवनीश तिवारी कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश पांडेय ने किया।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…