News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दो बच्चे की मां प्रेमी संग फुर्र …….!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 2, 2023  |  2:00 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो बच्चे की मां प्रेमी संग फुर्र …….!

कुशीनगर । इश्क का कोई समय और उम्र नहीं होता,जब होता है तो रुकने का नाम नहीं लेता है। इस तपती बुखार को अब तक कोई दवा का निर्माण नही हो पाया। इस बुखार से ग्रसित एक दो बच्चो की मां को प्रेमी संग फुर्र …..!होनी की खबर थाना पटहेरवा से मिल रही है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

यह है कहानी

शादी समारोह में शामिल होने गई दो बच्चों की मां प्रेमी संग फुर्र हो गई। काफी समय बाद जब वह ससुराल नहीं लौटी तो पूछने पर मायके वालों ने इसकी जानकारी दी। सास ने प्रेमी समेत तीन लोगों पर थाना पटहेरवा अभियोग दर्ज कराया है। इसी जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की शादी 13 वर्ष पूर्व पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वह व्यक्ति विदेश में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर सास के साथ रहती थी। पिछले 25 मई को बहू बच्चों को लेकर अपने मायके शादी समारोह में शामिल होने गई। मायके से 21 जून को गोपालगंज जिले के हजियापुर निवासी एक व्यक्ति के साथ बच्चों को लेकर भाग गई।इसकी जानकारी होने पर सास ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीन नामजद लोगो पर अपहरण व साजिश का केस दर्ज किया है।

क्या कहते है इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय

इस विषय में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अनिल उपाध्याय ने न्यूज अड्डा को बताया कि प्रकरण संज्ञान में है अभियोग दर्ज कर महिला और दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking