रामकोला/कुशीनगर । प्रथम चरण के दौरान रामकोला में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तक चला। 6 बजते ही मतदान केंद्र के मेन गेट को बंद कर दिया गया। लेकिन 6बजे से पूर्व मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं ने मतदान किया।विस्तारीकरण के बाद 17 गांव जो नगर सीमा में जुड़े हैं उन गांवों में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया।
रामकोला में सुबह 8.30 बजे के करीब डीएम रमेश रंजन व एसपी धवल कुमार जायसवाल ने रामकोला नगर पंचायत के लाइब्रेरी मतदान केंद्र , विवाह भवन मतदान केंद्र तथा जनता इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बूथ संख्या 22 पर कतार में खड़े एक मतदाता से जिलाधिकारी पहचान पत्र मांग कर देखा। मतदाताओं की लम्बी कतार लगी हुई थी,दोपहर बाद अधिकतर बूथों पर भीड़ कम हो गई। 
रामकोला नगर क्षेत्र के मोरवन में प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ संख्या 51पर पैर से अस्वस्थ महिला को मतदान कराने के लिए कुर्सी पर लाया गया था। बुजुर्ग मतदाता भी अपने परिवार के सदस्यों के सहारे मतदान स्थल तक पहुंचे और मतदान किया।सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ बूथों का दौरा करते रहे।प्रत्येक बूथ पर भारी पुलिस बल तैनात रही ।जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को कोई दिक्कत न हो तथा चुनाव शांत प्रिय तरीके से सम्पन्न हो जाय इसको ध्यान में रखते हुए कड़ी व्यवस्था की गयी है।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…