कसया/कुशीनगर । आजादी के पच्चहतरवीं वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षकों के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा एक अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।इस दौरान हजारों की संख्या में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक और छात्र भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर सामूहिक राष्टगान गाएंगे।
फाजिलनगर ब्लाक स्थित महुअवा न्याय पंचायत के जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुअवा कारखाना,सेमरा महासोंन,बटलोहिया, झांकी टोला,महुआरी,पुरंदरपुर आदि स्कूलों में शिक्षकों को भारत माता का चित्र भेंट करते हुए शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि संघटन पूरे प्रदेश में एक अगस्त को करीब एक लाख परिषदीय तथा माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ भारत माता व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर राष्ट्रगान का आयोजन करेगा। संघटन के कुशीनगर जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ला ने कार्यक्रम की और जानकारी देते हुए बताया कि पूरा देश और प्रदेश आजादी की पच्चहतरबी वर्षगांठ मना रहा है।इसमें संघटन भी पूरे मनोयोग से खड़ा है। एक अगस्त को विद्यालयों में शिक्षक किसी स्वतंत्रता सेनानी,उनके आश्रित,सेना के जवान या उनके परिवार के सदस्य या गांव के वरिष्ठ नागरिक को शिक्षक कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे।इसके लिए सहायक शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर एसपी त्रिपाठी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा से इजाजत ले ली गयी है।
इस दौरान सफाउद्दीन अंसारी,रामकुंवर प्रसाद,सुनील त्रिपाठी,प्रियंका यादव,रामराज,कुसुम द्विवेदी,रेणु गुप्ता,आशा प्रसाद,रूपरेखा सिंह,जयललिता प्रसाद,संदीप सिंह,साक्षी सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…