कसया/कुशीनगर। एनसीसी 50 यूपी बटालियन के तत्वाधान में आयोजित भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना “पुनीत सागर अभियान”के क्रम में बुद्ध इंटर कालेज व बुद्ध पी जी कालेज कुशीनगर के एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से सूबेदार सुरेश के निर्देशन में एवं लेफ्टिनेंट उमाशंकर त्रिपाठी व लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र की अगुयायी में हिरण्यावती नदी (करुणा सागर) को प्लास्टिक मुक्त करने का कार्य किया गया। दोनो विद्यालयों के कैडेटों ने नदी को निर्मल बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर ऋतिक, अमन राघवेंद्र,कृष्ण मोहन ,नवनीत, सतेंद्र, यशवी, गुड़िया, अर्चना,अर्पिता ,खुशी, श्वेता आदि एनसीसी कैडेटों ने सहभाग कियाl
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…