कोविड महामारी को देखते हुए लग सकती है कुछ पाबंदिया
कसया/कुशीनगर। अंतराष्ट्रीय पर्यटन बुद्ध महापारिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में प्रत्येक वर्ष नव वर्ष की पूर्व संध्या से लेकर एक जनवरी तक देशी व विदेशी सैलानियों का खूब जमावड़ा लगता है l सैलानी यहाँ आकर खूब मौज मस्ती कर घूमते फिरते है l एक जनवरी को तो यहाँ हजारों की संख्या में भीड़ जूट ती है l बुद्ध स्थली कुशीनगर में नव वर्ष को लेकर पूर्व से ही सुरक्षा की दृष्टि से शासन -प्रशासन पूरी तैयारियों में जूट जाते है l यहाँ हर वर्ष कुशीनगर जनपद के अलावा गैर जनपदों देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर बस्ती सहित दूर दराज के लोग भी घूमने -फिरने व मौज -मस्ती करने लोग आते है, इसके अलावा पड़ोसी राज्य बिहार के सिवान, छपरा, गोपाल गंज तक के लोग भी आते है l भारी भीड़ यहाँ जमा होने की वजह से डीएम, एसपी सहित पूरा प्रशासन मुस्तैदी से जमा रहता है, तथा सुरक्षा ऐजेसिया भी पैनी नजर लगाये रहते है l सभी मार्गो पर भीड़ को सुगम बनाने के लिये पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहते है l ऐतिहासिक मंदिरो पर सुरक्षा कर्मी सतर्कता के साथ तैनात रहते है l इस वर्ष भी नव वर्ष पर काफ़ी भीड़ जुटने का अनुमान जताया जा रहा है, क्यों कि मौसम पूरी तरह ख़ुश गवार दिखाई दे रहा है और धूप निकलने से ठंडक भी कुछ कम है, इस लिये भीड़ जुटने की पूरी सम्भावना दिखाई दे रहा है l प्रशासन भी नव वर्ष को लेकर कुशीनगर में तैयारियां शुरू कर दी है, और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होंगे l
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नव वर्ष की तैयारियों के मद्दे नजर पुख्ता इंतजाम का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे है l इस सन्दर्भ में उप जिलाधिकारी कसया ने भी पुलिसअधिकारियो, नगरपालिका व अन्य विभागों के साथ बैठक बीते दिनों की थी l बैठक में उपजिलाधिकारी ने मेले में जुटने वाली भीड़ की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए हर व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त व सुविधा जनक बनाने की क्वायद की l इसके साथ ही मेले में कानून व्यवस्था साफ -सफाई, पेय जल, प्रकाश व्यवस्था,चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दी l इसके साथ ही मार्गो पर भीड़ नियंत्रित करने के लिये बैरियर, बैरिकेटिंग, पानी टैंक, मोबाईल टॉयलेट, पार्किंग, कट्रोल रूम, खोया -पाया अलॉउसमेंट सेंटर आदि की व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहीं l हालांकि इस वर्ष नव वर्ष के अवसर पर अन्य देशो में बढ़ते कोविड महामारी को देखते हुए प्रशासन भीड़ पर कुछ पाबंदिया याँ शर्ते भी लगा सकती है, ता की कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके l नव वर्ष पर कुशीनगर का ऐतिहासिक मेला होता है l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…