News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर की कुंडी से लटकती मिली छात्रा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 25, 2022  |  6:37 PM

1,165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर की कुंडी से लटकती मिली छात्रा

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बभनौली गांव में एक छात्रा घर की कुंडी में लटकती मिली।जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में रूकसाना पुत्री रमजान उम्र लगभग 17वर्ष शुक्रवार को अपराह्न साढ़े बजे के करीब अपने घर के छत की कुंडी से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकती मिली। मृतका के पिता के अनुसार रूकसाना की मां दोपहर मे जलावन के लिए खेत में गयी हुई थी। जब वह घर वापस आयी तो देखा की उसकी लड़की छत की कुंडी से लटकी हुई है। उसने तत्काल मुझे सूचना दिया उस समय मै बभनौली अपनी दुकान सहज जन सेवा केन्द्र पर था।आन फानन में युवती को छत की कुंडी से नीचे उतारा कर सीएचसी रामकोला ले लाया गया जहा पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर रामकोला पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी जानकारी मिली है कि मृतका कक्षा 11की छात्रा थी और वह इस बीच गुमसुम रहती थी। कार्यवाही के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking